- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, लोगों को उपलब्ध कराई जा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
- जिले के गोगरी और परबत्ता प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
- गर्भवती महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य जाँच पर दिया जा रहा है बल
खगड़िया, 03 सितंबर।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। इसे सुनिश्चित करने को लेकर हर जरूरी और आवश्यक पहल भी की जा रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर बाढ़ पीड़ित परिवारों की स्वास्थ्य जाँच की जा रही है। ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो। वहीं, स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ लोगों को जलजनित बीमारी से बचाव के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। वहीं, यह शिविर जिले के गोगरी एवं परबत्ता प्रखंड अंतर्गत विभिन्न जगहों पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आयोजित कर लोगों को सुविधाजनक तरीके से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर के सफल संचालन में आईसीडीएस, केयर इंडिया, पिरामल फाउंडेशन, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ समेत अन्य सहयोगी स्वास्थ्य संगठन भी सहयोग कर रहा है।
- गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जाँच पर दिया जा रहा है जोर :
सिविल सर्जन डाॅ अमरनाथ झा ने बताया, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सभी लोगों को आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान खासकर गर्भवती महिलाओं का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। गर्भावस्था के अंतिम दौर से गुजर रही गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जाँच सुनिश्चित कराने पर बल दिया जा रहा है। साथ ही सुरक्षित और सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने के लिए गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सतर्कता और सावधानी समेत व्यक्तिगत साफ-सफाई, खानपान, रहन-सहन सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा आवश्यक दवाई भी उपलब्ध कराई जा रही है।
- कोविड टीकाकरण के प्रति भी किया जा रहा है जागरूक :
पिरामल फाउंडेशन के डीपीएल प्रफुल्ल झा ने बताया, शिविर के दौरान लोगों को कोविड टीकाकरण के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। साथ ही शिविर में कोविड टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। ताकि योग्य लाभार्थी भी शिविर में ही सुविधाजनक तरीके से टीकाकरण करा सकें और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के शत-प्रतिशत लाभार्थियों का भी टीकाकरण सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा जलजनित एवं मौसमी बीमारी से संबंधित समुचित चिकित्सा सुविधा की भी व्यवस्था है। लोगों को सुविधाजनक तरीके से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
संबंधित पोस्ट
Follow Us On
Subscibe Latest News
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar