- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
सोहटा ग्राम में बाबा कौशिकीनाथ मंदिर में लाखों शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया
सोहटा-
महाशिवरात्रि पर अररिया जिला, छातापुर के सोहटा ग्राम में बाबा कौशिकीनाथ मंदिर में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लाखों श्रद्धालुओं ने महादेव पर बेलपत्र, फूल एंव जल से जलाभिषेक किया। बाबा कौशिकीनाथ का प्रथम अभिषेक मंदिर के पंडा जी ने किया। उनके साथ भक्तगण मौजूद थे। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोले गए। मंदिर के बाहर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर से लेकर सड़क तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। बोल बम और हर हर महादेव के उद्घोष से माहौल शिवमय रहा। शिवभक्तों ने महाशिवरात्रि पर व्रत रखकर देर रात महादेव पर जलाभिषेक दिया। गौरतलब है कि महाशिवरात्रि के पर्व जहां बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया वहीं दूसरे दिन यानी गुरुवार को मेला में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा कौशिकीनाथ परिसर के पास हर गुरुवार और रविवार को हाट लगाया जाता है जिसमें भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इस मंदिर का निर्माण बाबा कौशिकी नाथ के भक्त स्व. ईं.सुरेंद्र गराईं ने कराया है।

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar