- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
“एम्बुलेंस दान कर लायंस क्लब ऑफ़ पटना- अनंता ने समाज में दिया सकारात्मक संदेश”- मंगल पांडेय
• स्वर्गीय लायन शिखा सेन सहाय की समृति में दान की गयी एम्बुलेंस
• जयप्रभा मेदंता हॉस्पिटल को इस नेक काम से जुड़कर गर्व और ख़ुशी- निदेशक, जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल
पटना-
“ एम्बुलेंस सिर्फ चार पहियों वाला वाहन नहीं अपितु किसी की जिंदगी बचाने में अहम् कड़ी साबित हो सकती है। . लायंस क्लब ऑफ़ पटना- अनंता ने एम्बुलेंस दान कर समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है और सभी को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझने का रास्ता दिखाया है। ”, उक्त बातें स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार, मंगल पांडेय ने आज जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल में लायंस क्लब ऑफ़ पटना- अनंता द्वारा संस्थान को दान की गई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते समय कही। . कार्यक्रम में जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. रविशंकर सिंह, कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार, लायंस क्लब(322 ई) की जिला समन्वयक लायन नम्रता सिंह, लायंस क्लब ऑफ़ पटना- अनंता की अध्यक्ष लायन नीता मिश्रा के साथ लायन अनुपम सहित लायंस क्लब के कई सदस्य एवं मेदांता हॉस्पिटल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। .
सामाजिक हित में किया गया कोई काम छोटा नहीं होता- मंगल पांडेय
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार, मंगल पांडेय ने कहा कि समाज की हित में किया जाने वाला कोई भी काम छोटा नहीं होता। . आज लायंस क्लब ऑफ़ पटना- अनंता ने जयप्रभा मेदांता अस्पताल को एम्बुलेंस दान कर ना सिर्फ अपनी नेकदिली और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया है बल्कि साथ साथ अपनी साथी स्व. शिखा सेन सहाय को श्रद्धांजलि भी दी है। . उन्होंने कहा कि जयप्रभा मेदांता अस्पताल मेदांता समूह एवं राज्य सरकार का साझा उपक्रम है जहाँ 25 फीसदी बेड गरीब तबके वाले मरीजों के लिए सुरक्षित हैं.। स्वास्थ्य विभाग सभी को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.।
जयप्रभा मेदंता हॉस्पिटल को इस नेक काम से जुड़कर गर्व और ख़ुशी- निदेशक, जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल:
निदेशक, जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल डॉ. रविशंकर सिंह ने कहा कि मेदांता इस तरह के नेक कार्य से जुड़कर हर्ष महसूस करता है और जनमानस को गुणवत्तापूर्ण विश्वस्तरीय चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराने को प्रयासरत है। . उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे नेक कार्यों से जुड़ने के लिए वे तैयार हैं और इसके लिए संस्थान की तरफ से सभी जरूरी सहयोग किया जायेगा। .
स्वर्गीय लायन शिखा सेन सहाय की समृति में दान की गयी एम्बुलेंस:
लायंस क्लब ऑफ़ पटना- अनंता की अध्यक्ष नीता मिश्रा ने कहा कि एम्बुलेंस दान कर हम अपनी स्वर्गीय सहयोगी शिखा सेन सहाय को एक विनम्र श्रद्धांजलि देने का प्रयास कर रहे हैं। . शिखा हमेशा आगे बढ़कर लोगों की मदद करने में यकीन रखती थी और उनकी स्मृति में यह एक छोटी सी श्रद्धांजलि है। .
लायन अनुपम श्रीवास्तव ने आये हुए लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
संबंधित पोस्ट
Follow Us On
Subscibe Latest News
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar