शिवा संघ समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहा है- सीए प्रदीप कुमार वर्मा, प्रेसिंडेट, शिवा संघ

 

नईदिल्ली-

शिवा संघ समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहा है। जिसके लिए इस वर्ष कई कार्यक्रम की घोषणा की गई है।

शिवा संघ के प्रेसिडेंट सीए प्रदीप कुमार वर्मा ने गर्वनिंग बॉडी को संबोधित करते हुए कहा कि हम समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाने की जरूरत है इसके लिए सभी को मिल कर प्रयास करना होगा। आज भी हमारा समाज कई क्षेत्रों में पिछड़ा है। हमें एकजुटता के साथ आगे बढ़ना है।

सीए प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल जी के नाम पर एनएच-24 पर भवन निर्माण का कार्य को आगे बढ़ाना है। इसके ब्लू प्रिंट बना लिया गया है। इस भवन को बनाने में सभी के सहयोग की आवश्यकता है जिसके लिए हमसब को एकजुटता दिखानी होगी।

गर्वनिंग बॉडी को संबोधित करते हुए सीएस पटेल ने कहा कि आज युवाओं को समाज के कार्य करने के लिए आगे आना चाहिए। अभी हमें स्मारिका के लिए लोगों को जोड़ने की जरुरत है। दिल्ली में अपने समाज के लोगों की बड़ी संख्या है जिनको एक मंच पर लाने के लिए ही हम एकजुट हुए हैं। इसे सफल बनाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा।

इस मौके पर प्रमोद कुमार ने कहा कि शिवा संघ के विस्तार के लिए दिल्ली एनसीआर के हर क्षेत्र में एक प्रेसिंडेट की नियुक्त की जा रही है जिससे की सुलभता के साथ लोगों को जोड़ा जा सके। शिवा संघ एकजुटता के लिए दिल्ली के हर क्षेत्र में समाज के द्वारा कार्यक्रम में भाग लेगा। जिसकी कार्ययोजना पर लगातार कार्य किया जा रहा है। शिवा संघ स्मारिका के साथ साथ एक ब्राउसर भी बनाएगा जिससे कि लोगों को संस्था के कार्यों के बारे में जानकारी हासिल हो सके।

शिवा संघ का गर्वनिंग बॉडी की बैठक केंद्रीय कार्यालय असांरी रोड दरियागंज में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता सीएस पटेल जी के अगुआई में की गई। बैठक में सीए प्रदीप कुमार वर्मा, सीएस पटेल, प्रमोद कुमार, विद्या सागर सिंह, अमित कुमार वर्मा, पीके वर्मा, प्रजापति प्रसाद, सुनील पटेल,दिलीप कुमार सिन्हा, धन्नजय कुमार, मानवेंद्र कुमार शामिल हुए एवं अपने विचार रखें। अगली बैठक स्मारिका को लेकर 25 अक्टूबर को बुराडी में करने का प्रस्ताव है।

गौरतलब ह कि शिवा संघ 30 वर्ष पुरानी संस्था है जिसे दिल्ली के मयूर विहार में वाईपी सिंह ने समाज के एकजुटता के लिए बनाया था जिसके बाद से लगातार आगे बढ़ रहा है।

रिपोर्टर

  • Aishwarya Sinha
    Aishwarya Sinha

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Aishwarya Sinha

संबंधित पोस्ट