- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
प्रीकॉशन डोज के बाद ही कोरोना से पूरी तरह होगा बचाव
- by
- Aug 02, 2022
- 2138 views
-जितना जल्द हो सके, नजदीकी केंद्रों पर जाकर लें प्रीकॉशन डोज
-जिनका भी समय पूरा हो गया हो, वह टीका लेने में नहीं करें देरी
बांका, 2 अगस्त।
कोरोना के मामले फिर से मिल रहे हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि इस बार उतनी संख्या में मरीज नहीं मिल रहे । अगर मिल भी रहे हैं तो वह आसानी से ठीक हो जा रहे । इसका सबसे बड़ा कारण कोरोना टीकाकरण है। जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने कोरोना का टीका ले लिया है, इसी का असर है कि अधिक लोग इसकी चपेट में नहीं आ रहे । अब लोगों को एक काम और करना चाहिए। वह है जल्द से जल्द प्रीकॉशन डोज ले लेनी चाहिए। 18 साल से जिनकी भी उम्र अधिक है और उनका समय पूरा हो गया है तो वे कोरोना टीका की तीसरी यानी प्रीकॉशन डोज जल्द से जल्द ले लें। दरअसल, कोरोना टीका की तीनों डोज लेने के बाद ही टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी होगी। इसलिए लापरवाही नहीं बरतें।
एसीएमओ डॉ. अभय प्रकाश चौधरी कहते हैं कि ये बात सही है कि जिले के अधिकतर लोगों ने कोरोना टीके की दो डोज ले ली है, लेकिन तीसरी यानी प्रीकॉशन डोज लेने वाले की संख्या अभी भी बहुत कम है। इसलिए जिनका भी समय पूरा हो गया हो, वे लापरवाही नहीं बरतें। अगर कोरोना टीका की तीनों डोज ले लेंगे तो कोरोना की चपेट में आने से बचे रहेंगे। अगर कोरोना की चपेट में आ भी गए तो उससे आसानी से उबर जाएंगे,। इसलिए देरी नहीं करें और जल्द से जल्द अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्रों पर जाकर प्रीकॉशन डोज ले लें।
कोरोना का टीका लेना सामाजिक जिम्मेदारी भीः डॉ. चौधरी कहते हैं कि तमाम जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद अभी भी कुछ लोग कोरोना टीका की पहली और दूसरी डोज भी नहीं ली है। ऐसे लोगों से भी मेरी अपील है कि वह देरी नहीं करें। जल्द से जल्द कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया में शामिल हों और अपने आप को कोरोना से सुरक्षित करें। कोरोना का टीका लेना न सिर्फ खुद का इस बीमारी से बचाव करना है, बल्कि यह एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। चूकि कोरोना एक संक्रामक बीमारी है, इसलिए यह एक से दूसरे में भी फैल सकती है। लेकिन जब आप कोरोना का टीका ले लेते हैं तो आप तो इससे सुरक्षित हो ही जाते हैं। साथ में आपसे भी दूसरे लोगों में कोरोना होने का खतरा नहीं रहता है।
कोरोना गाइडलाइन का करें पालनः टीका लेने के साथ-साथ कोरोना गाइडलाइन का भी पालन जरूर करें। कोरोना की चौथी लहर से बचने के लिए यह बहुत ही जरूरी है। घर से बाहर जाते वक्त मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। एक-दूसरे से दो गज की दूरी का बनाकर रहें। साथ ही बाहर से घर आने पर 20 सेकेंड तक हाथ की धुलाई अवश्य करें। घर से अनावश्यक नहीं निकलें। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। ऐसा करते रहने से आप तो सुरक्षित रहेंगी ही, आपके घर-परिवार के लोग और आपके जानने वाले भी कोरोना से सुरक्षित रहेंगे।
संबंधित पोस्ट
Follow Us On
Subscibe Latest News
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar