- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
बाराहाट के इस्राइल को आयुष्मान कार्ड से मिला नया जीवन
-हार्ट की बीमारी थी, ऑपरेशन के लिए पैसे का नहीं हो रहा था इंतजाम
-आयुष्मान कार्ड बनने पर रांची के मेदांता अस्पताल में हुआ ऑपरेशन
बांका, 17 अगस्त-
बाराहाट प्रखंड के गोरधो गांव के रहने वाले इस्राइल अंसारी (65) को दो साल पहले हृदय (हार्ट) की समस्या हुई। पहले तो स्थानीय स्तर पर इलाज करवाया, लेकिन कोई खास फायदा नहीं हुआ। परेशानी कम नहीं हुई। इस वजह से घर के सदस्य भी परेशान रहने लगे। स्थानीय स्तर पर जिस डॉक्टर को दिखाया था, उन्होंने ऑपरेशन की बात बताई थी। ऑपरेशन कराने में काफी पैसे लगते। परिवार की आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं है। इस्राइल अंसारी के पुत्र मोइन अंसारी कपड़ा कारीगर का काम कर परिवार का किसी तरह गुजारा करते हैं।
मोइन अंसारी बताते हैं कि काफी पता करने के बाद मुझे आयुष्मान योजना के बारे में पता चला। इसके बाद योजना के जिला समन्वयक पवन कुमार के पास गया। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनवा दिया। इसके बाद कार्ड के जरिये रांची स्थित मेदांता अस्पताल में पिता के हार्ट की सर्जरी हुई। अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। आयुष्मान कार्ड ने एक तरह से मेरे पिता को नया जीवन दिया है। इस्राइल अंसारी कहते हैं कि मैं तो नाउम्मीद हो गया था, लेकिन सरकार की इस योजना ने मुझे नया जीवन दिया। अब मैं ठीक हूं और मुझे लगता है कि जिसका कोई नहीं होता है, उसका सरकार होता है। मैं सरकार को इसके लिए तहे दिल से शुक्रिया भी अदा करता हूं।
नामी-गिरामी अस्पतालों में होता है इलाजः आयुष्मान योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक पवन कुमार कहते हैं कि आयुष्मान कार्ड के जरिये जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में तो मरीजों का इलाज होता ही है। साथ ही भागलपुर के छह निजी और मायागंज अस्पताल में भी इस कार्ड से मरीजों का इलाज होता है। इसके अलावा देश के सैकड़ों नामी-गिरामी अस्पतालों में भी आय़ुष्मान कार्डधारकों का इलाज किया जाता है। इसलिए जिनलोगों का अभी कार्ड नहीं बना है, वे अपने नजदीकी सीएचसी में जाकर कार्ड बनवा लें। विपरीत परिस्थिति में यह काम आ सकता है।
पांच लाख रुपये तक का मिलता है मुफ्त इलाजः आयुष्मान योजना के तहत कार्डधारक पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना का लाभ किसी भी उम्र के लोग ले सकते हैं। इस योजना का लाभ अभी जिले के हजारों लोग ले रहे हैं। जिनलोगों के पास पीएम लेटर आया है, उनका बहुत ही आसानी से कार्ड बन जा रहा है। साथ ही जिनलोगों को पीएम लेटर नहीं भी आया है, और वे योजना के योग्य हैं तो उनका भी कार्ड बनने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए आपके पास 2014 के पहले का राशन कार्ड होना जरूरी है। साथ में अपना आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी सीएचसी (कॉमन सर्विस सेंटर) में जाएं। वहां पर अपना राशन कार्ड दिखाएं। अगर आप इस योजना के योग्य होंगे तो तत्काल आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा। जिसके बाद आप गंभीर तौर पर बीमार पड़ने पर पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं। कार्ड बन जाने के बाद बीमार होने पर इस योजना से सूचीबद्ध अस्पतालों में भर्ती होने की स्थिति में आयुष्मान कार्ड दिखाएं और मुफ्त में इलाज करवाएं।
संबंधित पोस्ट
Follow Us On
Subscibe Latest News
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar