कोविड टीकाकरण महाअभियान- शिविर का आयोजन कर योग्य लाभार्थियों को लगाया गया टीका 

 
 
- 12 से 14 आयु वर्ग के किशोरों एवं प्रीकाॅशनरी डोज के लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर किया गया टीकाकृत 
- जिले के सभी प्रखंडों में चयनित और चिह्नित जगहों पर विशेष शिविर का हुआ आयोजन 
 
खगड़िया, 25 अगस्त।  
गुरुवार  को जिले भर में फिर कोविड टीकाकरण महाअभियान चलाया गया। जिसके माध्यम से स्वास्थ्य संस्थानों के अलावा जिले के सभी प्रखंडों में पूर्व से चयनित और चिह्नित  जगहों पर विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन कर योग्य लाभार्थियों को सुविधाजनक तरीके से टीकाकृत किया गया। ताकि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लाभार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित हो सके और टीका से छूटे लाभार्थियों की संख्या शून्य हो सके। वहीं, सभी सत्र स्थलों पर वैक्सीन वाइल की पर्याप्त व्यवस्था और कर्मियों की तैनाती की गई थी। ताकि  लाभार्थियों को टीकाकरण कराने में कोई असुविधा नहीं हो और लाभार्थी सुविधाजनक तरीके से टीकाकरण करा सकें । वहीं, महाअभियान की सफलता को लेकर सिविल सर्जन डाॅ अमरनाथ झा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान, डीपीएम (हेल्थ) पवन कुमार, पिरामल फाउंडेशन के डीपीएल प्रफूल्ल झा, खगड़िया सदर अस्पताल के उपाधीक्षक (डीएस) डाॅ योगेन्द्र सिंह प्रायसी समेत अन्य पदाधिकारी विभिन्न सेशन साइटों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर मौजूद टीकाकरण टीम को आवश्यक और जरूरी दिशा-निर्देश देते दिखे। 
 
- किशोरों एवं प्रीकाॅशनरी डोज के लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर किया गया टीकाकृत : 
सिविल सर्जन डाॅ अमरनाथ झा ने बताया, जिले में लगातार टीकाकरण महअभियान का आयोजन कर योग्य लाभार्थियों को टीकाकृत किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को पुनः महाअभियान चलाया गया। जिसमें 12 से 14 आयु वर्ग के दायरे में आने वाले किशोर-किशोरियों एवं प्रीकाॅशनरी डोज के लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकृत किया गया। इसके अलावा अन्य लाभार्थियों को भी टीका लगाया गया। टीकाकरण के दौरान लाभार्थियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो, इसके लिए सभी टीकाकरण टीम को आवश्यक और जरूरी निर्देश दिए गए थे। 
 
- सभी प्रखंडों में चयनित और चिह्नित  जगहों पर विशेष शिविर आयोजित कर लाभार्थियों को लगाया गया टीका : 
पिरामल फाउंडेशन के डीपीएल प्रफूल्ल झा ने बताया, जिले के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिह्नित  एवं चयनित जगहों पर विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से सभी योग्य लाभार्थियों को सुविधाजनक तरीके से सुरक्षा का टीका लगाया। वहीं, उन्होंने बताया, महाअभियान के दौरान अधिकाधिक लाभार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आशा कार्यकर्ता समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर प्रत्येक लाभार्थियों को आयोजित शिविर की जानकारी दी गई और टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया।

रिपोर्टर

  • Dr. Rajesh Kumar
    Dr. Rajesh Kumar

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Dr. Rajesh Kumar

संबंधित पोस्ट