- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
पोषण माह : कुपोषण मुक्त समाज निर्माण को लेकर लोगों को किया जा रहा है जागरूक
- by
- Sep 06, 2022
- 2405 views
- कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने पर दिया जा रहा है जोर, उचित पोषण की दी जा रही है आवश्यक जानकारी
- पोषण माह के तहत 30 सितंबर तक जिले में होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
लखीसराय, 06 सितंबर, 2022
कुपोषण मुक्त भारत निर्माण को लेकर शासन-प्रशासन काफी गंभीर है और इसे सुनिश्चित करने को लेकर तमाम गतिविधियों का आयोजन कर सामुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुपोषण मुक्त समाज निर्माण के उद्देश्य को सार्थक रूप देने के लिए जिले में 01 सितंबर से पोषण माह चल रहा है। जिसके तहत लगातार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित विभिन्न ऑगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के साथ-साथ बच्चों के अभिभावकों एवं धातृ व गर्भवती महिलाओं को कुपोषण मुक्त समाज निर्माण को लेकर जागरूक किया गया। जिसके दौरान उचित पोषण, साफ-सफाई समेत अन्य आवश्यक जानकारी दी गई। ताकि लोगों को उचित पोषण की जानकारी मिल सकें और पोषण की महत्ता को समझ सकें।
- 30 सितंबर तक चलेगा पोषण माह, सामुदायिक स्तर पर लोगों को दी जाएगी उचित पोषण की जानकारी :
आईसीडीएस के डीपीओ (जिला कार्यक्रम पदाधिकारी) रश्मि चौधरी ने बताया, 01 सितंबर से शुरू हुए यह पोषण माह आगामी 30 सितंबर तक यानी पूरे माह चलेगा। इस दौरान आईसीडीएस के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा तमाम गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। पोषण माह के तहत खासकर महिलाओं को विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा। जिसमें उचित पोषण की महत्ता की जानकारी देते हुए बताया जाएगा कि समय पर खाना खाएं, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, पुरानी ख्यालातों से बाहर आकर खुद के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। खुद के साथ छोटे-छोटे बच्चों के प्रति खान-पान को लेकर सजग रहें।
- पोषण के पाँच सूत्र की जानकारी देकर लोगों को किया जाएगा जागरूक :
पोषण माह के दौरान गर्भवती और धातृ महिलाओं को पोषण के पांच सूत्र (पहले एक हजार दिन एनीमिया, डायरिया से बचाव, स्वच्छता, हाथों कि सफाई और पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रत्येक लाभार्थी गर्भवती महिला और 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन लेने के साथ ही आवश्यक परामर्श दिया जाना है। साथ ही पखवाड़ा के दौरान छोटे- छोटे समूह में यक्ष्मा (टीबी) पर समुदाय आधारित जागरुकता चौपाल का आयोजन किया जाना है। साथ ही सभी विद्यालयों में किशोर-किशोरियों के साथ पोषण पर चर्चा, सभी प्रखंड मुख्यालय पर बीसीएपी की बैठक, प्रखंड और पोषण परामर्श केंद्र की स्थापना, पोषण मेला का आयोजन, प्रखंड के पोषक क्षेत्र में ई. रिक्शा, ऑटो रिक्शा और रिक्शा के माध्यम से पोषक संदेशों का प्रचार-प्रसार, पूरे राज्य में निदेशालय के द्वारा टीवी, रेडियो, न्यूज पेपर, शोशल मास मीडिया के माध्यम से विज्ञापन के जरिये प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
- कुपोषण से बचाव के लिए उचित पोषण जरूरी :
कुपोषण को मिटाने एवं इससे बचाव के लिए उचित पोषण बेहद जरूरी है। इसके लिए समय पर खाना, स्वास्थ्य के प्रति हर आवश्यक बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार द्वारा तमाम गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
संबंधित पोस्ट
Follow Us On
Subscibe Latest News
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar