कायाकल्प की राज्यस्तरीय टीम ने बांका सदर अस्पताल का किया मूल्यांकन


-अस्पताल का बारीकी से किया निरीक्षण, एक-एक चीजों की ली जानकारी

-पटना से आई कायाकल्प की टीम अस्पताल की व्यवस्था से संतुष्ट दिखी


बांका, 7 दिसंबर-

 कायाकल्प की राज्यस्तरीय टीम ने बुधवार को बांका सदर अस्पताल का जायजा लिया। पटना से आई कायाकल्प की टीम ने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को देखा। एक-एक चीज की बारीकी से जानकारी ली। अस्पताल में साफ-सफाई से लेकर ओटी, लेबर रूम, पार्किंग, गार्डेन इत्यादि को जाना। राज्य स्तरीय मूल्यांकन के लिए आई कायाकल्प की टीम में डॉ. सुनील कुमार, मदन लाल गुप्ता और केयर इंडिया के डॉ. प्रभू दास शामिल थे। उनके साथ जिला से जिला गुणवत्ता सलाहकार डॉ. जावेद अली, अस्पताल के डेप्युटी सुप्रीटेंडेंट डॉ. राजकुमार चौधरी, अस्पताल मैनेजर सुनील कुमार चौधरी, केयर इंडिया के डीटीएल तौसीफ कमर, सोनू, मयूक, जफर और बिक्कू समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद थे। 

निरीक्षण के दौरान कायाकल्प की टीम व्यवस्था से संतुष्ट दिखी- डीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने बताया कि कायाकल्प विजिट को लेकर सदर अस्पताल में पहले से तैयारी चल रही थी। कायाकल्प में पहले भी जिले के स्वास्थ्य संस्थानों ने बेहतर किया है। इस बार भी मेरी  कोशिश रहेगी कि बांका सदर अस्पताल बेहतर करे। मेरी कोशिश होगी कि मैं बांका सदर अस्पताल की झोली में एक और अवॉर्ड दिला सकूं। मुझे उम्मीद है कि पटना से आई टीम यहां की व्यवस्था से संतुष्ट हुई होगी और बेहतर अंक देगी।

हर मामले में अस्पताल की व्यवस्था बेहतर: पटना से आई टीम में शामिल डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में मरीजों के लिए तमाम सुविधाएं मौजूद थीं। अस्पताल परिसर में साफ- सफाई के बेहतर इंतजाम थे। ओपीडी से लेकर ओटी तक में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था थी। अस्पताल की व्यवस्था में काफी सुधार देखा गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मौजूद मरीजों से भी हमलोगों ने बात की। मरीज भी यहां की व्यवस्था से काफी संतुष्ट दिखे। 

बांका सदर अस्पताल की तैयारी बेहतरः पटना से ही आए मदन लाल गुप्ता ने बताया कि न सिर्फ अस्पताल के अंदर, बल्कि बाहर भी सफाई की व्यवस्था बेहतर थी। अस्पताल परिसर में सफाई का ध्यान रखा गया था। इन सब बातों का फर्क पड़ता है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान हर चीज व्यवस्थित दिखी। इस अस्पताल में मरीजों से जुड़ी हुई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाता, जो कि तारीफ के काबिल है। अस्पताल के प्रभारी से लेकर कर्मी तक बेहतर काम कर रहे हैं।

रिपोर्टर

  • Dr. Rajesh Kumar
    Dr. Rajesh Kumar

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Dr. Rajesh Kumar

संबंधित पोस्ट