पी. अरीवालागण बने वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया कौंसिल के तमिलनाडु राज्य अध्यक्ष।

 नई दिल्ली (संवाददाता):

सूचना प्रसारण मंत्रालय (भारत सरकार) के द्वारा डिजिटल मीडिया एथिक्स के लिए रजिस्टर सेल्फ रेगुलेटिंग बॉडी-SRB वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया कौंसिल ने आज पी. अरीवालागण को तमिलनाडु राज्य के लिए राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया।   आज वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया कौंसिल के नोएडा कार्यालय में संस्था के चेयरमैन कुमार सौरभ के द्वारा पी. अरीवालागण को नियुक्ति पत्र और आई कार्ड सौंपा गया तथा कार्य का दिशा निर्देश दिया गया।   इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय चेयरमैन ने बताया कि तमिलनाडु देश का एक सीमावर्ती राज्य है और यहाँ बहुत से सोशल मीडिया चैनल ऐसे है जो बिना किसी सरकारी गाइडलाइन के बेलगाम चल रहे है। तमिलनाडु में हमारी बॉडी जल्द ऐसे सभी चैनल्स को जागरूक कर उन्हें रेग्युलेटिंग के तहत रजिस्टर करेगी।   इस मौके पर नवनियुक्त तमिलनाडु अध्यक्ष पी. अरीवालागण ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि अब तमिलनाडु के सभी चैनल को सरकारी रेग्युलेटिंग के लिए जागरूक कर उन्हें रेगुलेट किया जाएगा तथा वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया कौंसिल के द्वारा मुझ पर दिखाए गए विश्वास पर मैं पूरी तरह खड़ा उतरने की कोशिश करूँगा।   मौके पर वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया कौंसिल के राष्ट्रीय पदाधिकारी व् अन्य गणमान्य मौजूद रहें।

रिपोर्टर

  • Dr. Rajesh Kumar
    Dr. Rajesh Kumar

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Dr. Rajesh Kumar

संबंधित पोस्ट