ईशान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी को मिला बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज इन नॉर्थ इंडिया का अवार्ड

-आईसीसीआई का यह अवार्ड ईआईएमटी के सीईओ डॉ. अमन आर्य ने ग्रहण किया।

नईदिल्ली-

ईशान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी को 2026 का बेस्ट प्राइवेट इंस्टीट्यूट इन इंडिया का अवार्ड से नवाजा गया है। इंडियन एजुकेशन फेस्टीवल में यह अवार्ड दिया गया। आईसीसीआई का यह अवार्ड नईदिल्ली के ली मेरीडियन होटल में आयोजित किया गया।

इंटीएक्सलैंट चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईसीसीआई) के द्वारा आयोजित इंडियन एजुकेशन फेस्टीवल में खासतौर पर ईशान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी को बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज इन नॉर्थ इंडिया का अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के हाथों दिया गया। इस खास अवार्ड को ईशान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के सीईओ डॉ. अमन आर्य ने लिया।

 गौरतलब है कि शिक्षा जगत में ईआईएमटी,ग्रेटर नोएडा ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। डॉ. अमन आर्य ने अवार्ड मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह खुशी बात है कि जब आप काम करते हैं तो आपको विशेष पहचान मिलती है। ऐसे अवार्ड से उत्साहवर्द्धन हुआ है। गौरतलब है कि ईआईएमटी को मैनेजमेंट के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया है। नॉर्थ इंडिया में इस संस्थान की अपनी पहचान है। संस्थान उद्योग से बेहतरीन तालमेल के साथ कार्य करने के लिए भी जाना जाता है।

 

रिपोर्टर

  • Dr. Rajesh Kumar
    Dr. Rajesh Kumar

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Dr. Rajesh Kumar

संबंधित पोस्ट