मानव कल्याण को समर्पित हैं चित्रगुप्त भगवान- सीए शंकर अंदानी, प्रेसिडेंट, ईसीसीआई

 

-चित्रगुप्त जी मनुष्य कल्याण और कर्मो का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान हैं।

नईदिल्ली-

 

चित्रगुप्त जी की उत्पत्ति मनुष्य कल्याण और मनुष्य के कर्मों का लेखा जोखा रखने के लिए हुई। आज चित्रगुप्त पूजा है। ईसीसीआई की ओर से देशवासियों को शुभकामनाएं।

ईसीसीआई के प्रेसिडेंट सीए शंकर अंदानी ने देशवासियों को चित्रगुप्त पूजा पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज उनकी हम पूजा करते हैं जो मृत्युलोक के प्राणियों के कर्मो का लेखा-जोखा रखते हैं। जिन्होंने मानव कल्याण के लिए तपस्या कर शक्तियां अर्जित की।

सीए शंकर अंदानी ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी की उपासन से सुख शांति और समृद्दि प्राप्त होती है और मनुष्य का भाग्य उज्ज्वल हो जाता है। इनकी विशेष पूजा कार्तिक शुक्ल तथा चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया को की जाती है।

ईसीसीआई के प्रेसिडेंट ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त कलम और दवात के पूजन से प्रसन्न होते हैं। और श्रद्धालु की मनोकामना पूरी करते हैं। मान्यता है कि लेखनी में रूचि रखने वाला कलम, स्याही और डायरी चित्रगुप्त जी को उज्जैन मंदिर में चढ़ा दे, तो वह अपनी लेखनी से संसार को जीत सकता है। एक हाथ में मनुष्यों के कर्मा की पुस्तक और दूसरे हाथ में कर्मो का लेखा जोखा रखने वाले कलम के लिए भगवान चित्रगुप्त जी विराजमान है। इस मौके पर देशवासियों को ईसीसीआई की ओर से शुभकामनाएं।

गौरतलब है कि ईसीसीआई देश से सबसे प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान है जिसमें देश भर के उद्योगपति, रेगुलेटर व एक्सपर्ट जुड़ें है जो समय समय पर कॉन्कलेब में अपने विचार रखते हैं। ईसीसीआई देश में पांच इनोवेटिव पुस्तक भी लांच कर चुका है।

 

 

 

रिपोर्टर

  • Dr. Rajesh Kumar
    Dr. Rajesh Kumar

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Dr. Rajesh Kumar

संबंधित पोस्ट